फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रूट तय करें, अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा पर करें कार्रवाई

विज्ञापन
डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मौजूद अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक नवीन कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में डीएम ने अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा पर कार्रवाई करने और अन्य के लिए रूट तय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान डीएम ने विभिन्न विभागों द्वारा सड़क सुरक्षा के संबंध में किए गए सुरक्षात्मक उपायों एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रावधानों के विषय में जानकारी दी जाए एवं विद्यालय वाहनों में सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित कराए जाएं।
उन्होंने स्कूली बच्चे ले जाने वाले ई-रिक्शा में बच्चों की सुरक्षा के लिए जाली को अनिवार्य किए जाने और शहर के अंदर ई-रिक्शा की संख्या को नियंत्रित करने व हाईवे पर ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित करने को कहा। उन्होंने ई-रिक्शा के संचालन के लिए रूट निर्धारित करने के निर्देश दिए। चिह्नित सभी ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षात्मक उपाय शीघ्र करवाने एवं संकेतक स्थापित कराए जाने के निर्देश दिए। हरदोई रोड, जलालाबाद रोड आदि व्यस्त सड़कों पर स्थित विद्यालयों से पूर्व संकेतक लगवाए जाने एवं मानकों के अनुसार गति अवरोधक स्थापित कराए जाने के लिए कहा।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा समिति द्वारा गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) चिह्नित करने के लिए सीएमओ ने प्रमोद कुमार, रोहित कुमार, रामसूरत, इकराउदीन, अमन गुप्ता, ब्रजकिशोर, प्रद्युम्न सिंह की सूची उपलब्ध कराई जिन्हें सम्मानित करने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, नगर मजिस्ट्रेट वेदप्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें