फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाइक की टक्कर से कांवड़िये की मौत, रात में ही कराया पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीतापुर जिले के थाना महोली के गांव पहाड़ी निवासी रिंकू कश्यप (15) को बृहस्पतिवार रात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। सीएचसी पर उसकी मौत हो गई। वह कांवड़ लेकर जा रहा था। कांवड़िये की मौत से पुलिस में खलबली मच गई। रात में ही पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर रवाना कर दिया।
विज्ञापन

रिंकू कश्यप अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ कांवड़ लेकर निकला था। पांचाल घाट से जल भरकर छोटी काशी गोला जाने के लिए रवाना हुए। अल्हागंज थाना क्षेत्र में कोयला ज्ञानपुर गांव के पास बाइक सवार ने रिंकू को टक्कर मार दी। बताते हैं कि यह जत्था पैदल ही था। रिंकू के गंभीर चोट आने के चलते पुलिस ने अल्हागंज सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। कांवड़िए की माैत होने से पुलिस में खलबली मच गई। रात में ही अधिकारियों को सूचना देकर पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने शव को सीतापुर के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें