फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छह माह पूर्व मौत... अब पत्नी और उसके मित्र पर हत्या की रिपोर्ट

Wed, 23 Oct 2024 02:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। मोहल्ला कोरियान निवासी अकबर हुसैन (35) की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में नया मोड़ आ गया। मृतक के छोटे भाई मोहम्मद इरशाद ने न्यायालय के आदेश पर भाभी और उसके मित्र के खिलाफ गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहम्मद इरशाद ने बताया कि 24 अप्रैल को नेशनल हाईवे स्थित सब्जी मंडी में आढ़त पर काम करने के दौरान भाभी नसरीन ने कॉल कर बुलाया था। घर आने पर बड़े भाई अकबर चारपाई पर लेटे मिले। नसरीन ने पंखे में फंदे से लटककर आत्महत्या करने की उन्हें जानकारी दी। वह उन्हें डॉक्टर के पास लेकर गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। नसरीन व उनके दोस्त राशिद अंसारी ने शव को जल्दबाजी कर कब्रिस्तान में दफन करा दिया।
अगले दिन नाबालिग भतीजे ने नसरीन व राशिद द्वारा गला दबाकर हत्या किए जाने की जानकारी दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर न्यायालय की शरण ली गई। कोर्ट के आदेश पर अकबर की पत्नी नसरीन व उसके पुरुष दोस्त पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इंस्पेक्टर ओमशंकर शुक्ला ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना को शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें