फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा बुखार : मलेरिया के आठ मरीज और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में मलेरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अब ददरौल इलाके के गांव निबाड़ी निवासी प्रेम कुमार अवस्था (65) की बुखार से मौत हो गई। तीन दिन से उन्हें जाड़ा बुखार था। सोमवार शाम को हालत बिगड़ने पर परिवार वाले अस्पताल ले गए जहां उनकी मौत हो गई। बुखार के सबसे ज्यादा मरीज जैतीपुर और निगोही ब्लॉक क्षेत्र में हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों में जाकर जांच और दवाइयों का वितरण करने में जुटी हैं। सोमवार को जांच में मलेरिया के आठ मरीज मिले। इनमें छह मरीज जैतीपुर और दो निगोही इलाके के हैं।
विज्ञापन

जैतीपुर। ब्लॉक क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमें बनाई गई हैं। सोमवार को डॉ. अरुण यादव की टीम ने जैतीपुर सीएचसी पर मरीज देखे। सोमवार को जैतीपुर सीएचसी पर कुल 70 मरीज पहुंचे, जिनमें 16 मरीज बुखार के निकले। 16 मरीजों का मलेरिया टेस्ट किया गया, जिनमें एक की जांच रिपोर्ट मलेरिया पॉजिटिव आई। मोहटा गांव में डॉ. फ़हीम शम्सी के नेतृत्व में टीम पहुंची। वहां टीम ने कुल 104 मरीज देखें, जिनमें 39 मरीज बुखार से पीड़ित निकले। वहीं के पीरी मांडर गांव में जिले की टीम जांच करने पहुंची। वहां टीम ने 56 मरीजों को देखा, जिनमें 29 लोग बुखार से पीड़ित निकले। इनमें तीन मरीज मलेरिया के मिले। सभी मरीजों को दवा दी गई। जैतीपुर इलाके के जरगवां गांव में स्वास्थ्य टीम रविवार को पहुंची थी। वहां के लोगों की जांच रिपोर्ट सोमवार को आई, जिनमें दो लोग मलेरिया पॉजिटिव निकले।
स्वास्थ्य टीम को देखकर घरों में दुबके लोग
कोरोना के डर से तमाम लोग बुखार से पीड़ित होने के बावजूद अपना चेकअप नहीं करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे महोटा गांव पहुंची। टीम को देखकर लोग चेकअप कराने के बजाय घरों में छिप गए। टीम ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। स्वास्थ्य टीम ने इसकी सूचना गढ़िया रंगीन पुलिस को दी। इससे कुछ ही देर में पुलिस मौके पर जा पहुंची। पुलिस के समझाने के बाद लोग अपना चेकअप कराने को राजी हुए। परीक्षण के दौरान पुलिस गांव में मौजूद रही।
विज्ञापन

क्षेत्र में बुखार कम हो रहा है। टीमें लगातार जांच कर रही हैं। सभी को दवाई वितरित की जा रही है। लोग घबराएं नही, सीएचसी पर आएं और अपनी जांच कराकर दवा लें। लोगों के घबराने की बजह से महोटा गांव में पुलिस को बुलाना पड़ा। - डॉ. लईक अहमद, प्रभारी सीएचसी जैतीपुर
निगोही : टीम ने कैंप लगाकर जांच की
निगोही। क्षेत्र के गांव ढकिया तिवारी, छतेनी के अलावा अजमतपुर में भी बुखार के दर्जनों मरीज हैं। सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे निगोही सीएचसी की टीम अजमतपुर गांव पहुंची। वहां प्राथमिक विद्यालय में कैंप लगाकर टीम ने मरीजों का परीक्षण किया। टीम ने शाम करीब छह बजे तक बुखार से पीड़ित 50 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। 40 लोगों की मलेरिया की जांच की गई, जिनमें दो लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जांच के बाद सभी को दवाएं दी गईं। उधर, ढकिया तिवारी में प्रधान ने कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया। प्रधान के बेटे सुमित भदौरिया का कहना है अब तक गांव में बुखार से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग गंभीरता से नहीं ले रहा है।
किसी गांव में रोज टीम का जाना मुश्किल है। सीएचसी पर ओपीडी जारी है। मरीज भी देखे जा रहे हैं और दवाइयां भी बांटी जा रही हैं। मरीज निगोही सीएचसी पहुंचकर दवा लें। - नितिन चौधरी, निगोही सीएचसी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें