फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर साइकिल सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। फर्रुखाबाद रोड पर ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर साइकिल सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। युवक बाजार से खरीदारी करके घर जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं हादसे के दौरान ट्रैक्टर की ट्राली रोड के किनारे जाकर पलट गई, जबकि चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

ग्राम राजेरायपुर निवासी मृतक के बड़े भाई महेश ने बताया कि मृतक उसका छोटा भाई शिवकुमार उर्फ मनसुख (35) शनिवार शाम पांच बजे जरीनपुर की बाजार से घरेलू सामान लेने गया था। वापसी में वह ग्राम खगिया नगला चला गया। वहां से लौटते समय शिवकुमार फर्रुखाबाद मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर ग्राम पहाड़पुर के निकट पीछे से आई ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर से जुड़ी ट्राली का हुक निकल गया था। इससे बेकाबू हुई ट्राली ने साइकिल सवार को चपेट में ले लिया। ट्राली साइकिल सवार को रौंदती हुई रोड के किनारे जाकर पलट गई। इसी बीच ट्रैक्टर चालक रोड के किनारे पलटी ट्राली को छोड़कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। मृतक चार भाइयों में बादाम, महेश, नन्हें से छोटा था। पत्नी और बच्चों का रो-रोककर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें