फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से कहासुनी के बाद युवक ने फंदे से लटककर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। गांव बझेड़ा महुआडांडी में सोमवार सुबह एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। युवक थाना मिर्जापुर के गांव बलदेवपुर का रहने वाला था, जो पिछले कुछ दिनों से रिश्तेदारी में रह रहा था। पुलिस के अनुसार सुबह प्रेमिका से कहासुनी के बाद नाराज होकर उसने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव बलदेवपुर निवासी बच्चूलाल की जलालाबाद क्षेत्र के गांव बझेड़ा महुआडांडी में ननिहाल है। उनके बड़ा बेटा प्रेमपाल (20) का बझेड़ा महुआडांडी में ज्यादा आना जाना था। इसी दौरान प्रेमपाल की एक युवती से दोस्ती हो गई। दोनों आपस में शादी करना चाहते थे। इसका पता लगने पर दोनों के घरवाले शादी करने के लिए राजी थे। करीब छह महीने से प्रेमपाल रिश्तेदारी में बझेड़ा महुआडांडी गांव जाकर रहने लगा। इस बीच वह दिल्ली काम करने चला गया था। वहां से दस दिन पहले लौटा था। सोमवार सुबह युवती व उसके घरवालों से किसी बात को लेकर प्रेमपाल की कहासुनी हो गई। इसके बाद प्रेमपाल ने गांव के बाहर बनी एक झोंपड़ी में फंदा से लटककर जान दे दी। उसकी तलाश में निकले घरवालों ने प्रेमपाल को लटका देखा तो सन्न रह गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रेमपाल उसी युवती के घर रह रहा था जिससे वह शादी करना चाहता था। सुबह कुछ कहासुनी हो जाने पर गुस्से में आकर प्रेमपाल ने फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें