फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मोहम्मदी में हुए हादसे में दो मौसेरे भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी में मोहम्मदी रोड पर सहदेवा गांव के पास शुक्रवार रात किसी वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार थाना हैदराबाद क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी 30 वर्षीय गिरधारी उर्फ दीपक की मौके पर मौत हो गई। उनके मौसी के बेटे 28 वर्षीय सूरज की शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में सांसें थम गईं।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को गिरधारी व सूरज बाइक से पसगवां थाना क्षेत्र के गांव सरौनिया एक रिश्तेदार के यहां दावत शामिल होने के लिए गए थे। वापसी में मोहम्मदी रोड पर सहदेवा गांव के पास हादसा हो गया। पुलिस ने दोनों को मोहम्मदी सीएचसी भिजवाया। यहां गिरधारी को मृत घोषित कर दिया गया।
वहीं, सूरज को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां सूरज ने भी दम तोड़ दिया। शनिवार की दोपहर पहुंचे परिजन सूरज के शव को देख बिलख पड़े। गिरधारी के दो बच्चे हैं। सूरज की मां सुनीता देवी गुमसुम हो गईं हैं। सूरज बाहर की किसी कंपनी में काम करते थे। होली पर घर आए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें