फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से नेपाली वृद्धा की मौत

Sat, 24 Jun 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांट रोड पर ढाबे के पास बृहस्पतिवार रात सड़क पार कर रही वृद्धा को कार ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वृद्धा नेपाल की रहने वाली थी। 
विज्ञापन

नेपाल के जिला कैलाली के थाना टीकापुर क्षेत्र के गांव परागीपुर निवासिनी 64 वर्षीय दौली देवी अपने पति रणबहादुर शाही के साथ रोडवेज बस से राजस्थान जा रही थीं। बृहस्पतिवार रात 12 बजेे ड्राइवर ने कांट से पहले शिमला ढाबे पर बस रोकी तो यात्री खाना खाने के लिए उतर गए। दौली देवी सड़क पार कर पेशाब करने चलीं गईं। जब वह ठाबे की ओर लौट रही थीं तभी शाहजहांपुर से जलालाबाद की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे दौली देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे घरवालों को सौंप दिया। 

तालाब में गिरा ट्रैक्टर, किसान की मौत
खेत में करहा लगाते समय ट्रैक्टर पलट जाने से किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं अन्य दुर्घटनाओं में भी चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बंडा थाना क्षेत्र के गांव कुलुम जुझारपुर निवासी 48 वर्षीय अमर सिंह शुक्रवार सुबह अपने ट्रैक्टर से गांव मोहद्दीनपुर के पास खेत में करहा लगाकर उसे समतल कर रहे थे। बैक करते समय ट्रैक्टर खेत के पास तालाब में पलट गया। अमर सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गए। तालाब गहरा होने की वजह से रोड से निकलने वाले लोगों को पलटा पड़ा ट्रैक्टर दिखाई नहीं दिया। 
काफी देर बाद एक युवक किसी काम से तालाब के पास गया तो उसमें ट्रैक्टर पड़ा देखकर गांव मोहद्दीनपुर के प्रधान अभिषेक सिंह को फोन से सूचना दी। प्रधान की सूचना पर अमर सिंह के पिता रमेश सिंह गांव वालों को लेकर मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर के नीचे दबे अमर सिंह को बाहर निकाला। कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इधर, जलालाबाद-अल्हागंज रोड पर पिकप की चपेट में आकर हरदोई के कुतुआपुर निवासी मनोज घायल हो गए। अन्य दुर्घटनाओं में घायल तिलहर के गांव भोजपुर निवासी 30 वर्षीय मुनेंद्र कुमार, जैतीपुर क्षेत्र के गांव कुलुआबोझ निवासी 60 वर्षीय रामपाल, थाना कांट के गांव पटियारी निवासी 30 वर्षीय सुनील कुमार को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें