पोस्टमॉर्टम हाउस पर जानकारी देते मृतक बंदी नबी अहमद के परिजन। संवाद
शाहजहांपुर। जिला कारागार में गोकशी के मामले में बंद निगोही के ऊनकलां गांव निवासी 60 वर्षीय नबी अहमद की मंगलवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसे घबराहट हुई। बाद में राजकीय मेडिकल कॉलेज में ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
जेल अधीक्षक जेपी तिवारी ने बताया कि वर्ष 2018 के मुकदमे में नबी अहमद 17 मई, 2026 से जेल में बंद था। निगोही थाना पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद गोकशी के मामले में जेल भेजा था। रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी। जेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
आशंका है कि हार्ट अटैक पड़ा। वहीं, पोस्टमॉर्टम हाउस पर मौजूद उसके भतीजे रिजवान ने बताया कि सोमवार को उनके चचेरे भाई अंसार और भतीजे इमरान से मिलाई करने आए थे। दो दिन पूर्व पत्नी शायदा और साले ने भी मिलाई की थी। वह बिल्कुल ठीक थे। कोई दिक्कत नहीं थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।