फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहाँपुर: छेड़छाड़ के आरोप पर खुद को आग लगाने वाले युवक की मौत

Sun, 19 Feb 2023 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/ भावलखेड़ा। वैलेंटाइन डे की शाम छेड़छाड़ का आरोप लगने पर आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी गाड़ीपुरा निवासी 22 वर्षीय सद्दाम ने खुद को आग लगा ली थी। उसे गंभीर हालत में लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। उसके शव को इशा की नमाज के बाद पास के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

कबाड़ का काम करने वाला सद्दाम का एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती के मामा ने सद्दाम पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दे दी थी। इस पर पुलिस ने उसके घर दबिश दी। अगले दिन यानी 14 फरवरी की शाम सद्दाम अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा और खुददोक आग लगा ली। पुलिस ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। 50 प्रतिशत से अधिक झुलसने के चलते हालत बिगड़ने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था। शनिवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके शव के पोस्टमार्टम के बाद करीब चार बजे शव पहुंचा तो परिजन बिलख पड़े।

सद्दाम के परिजनों ने लगाया था आरोप पर तहरीर नहीं दी
सद्दाम के झुलसने के बाद परिजनों ने लड़की के मामा पर घर बुलाकर आग लगाने का आरोप लगाया था। सीओ सिटी एपी सिंह ने भी पीड़ित पक्ष से बात की थी। फिर भी सद्दाम पक्ष के लोगों ने तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन

-
थाने में पंचायत के बाद प्रेमिका के घर पहुंचा था सद्दाम
-पुलिस के अनुसार, युवक व युवती में प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताते हैं कि लड़की ने बात करने से मना कर दिया था। इसी के चलते दोनों में तनाव बढ़ गया था। लड़की के मामा के थाने पर तहरीर देने के बाद 14 फरवरी को पुलिस ने सद्दाम को थाने में बुलाकर समझा दिया था। इसके कुछ घंटे बाद ही सद्दाम प्रेमिका के घर पहुंच गया था।
-
-मोहल्ला चमकनी गाड़ीपुरा में प्रेम-प्रसंग के चलते युवक झुलस गया था। उसकी लखनऊ में मौत हो गई। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - एपी सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें