फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्थीरिया के लक्षण वाले बालक की मौत, दो का सैंपल लखनऊ भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डिप्थीरिया (गलाघोंटू) के लक्षण वाले मिले तीन बच्चों में से एक कलान के वजीदापुर गांव निवासी सुखरीत (6) की राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। खुटार के पश्चिमी गढ़ी नारायनपुर निवासी बच्चे तत्सव मिश्रा व मदनापुर के सुनौरा बहादुर निवासी शिवानी का उपचार चल रहा है। डिप्थीरिया की आशंका में बच्चों का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों में बच्चों को बुखार और गले में खराश के लक्षण मिलने पर मदनापुर, खुटार और कलान के चिकित्सा अधिकारियों ने जिला मुख्यालय संपर्क साधा था। अधिकारियों ने तीनों बच्चों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराते हुए इलाज शुरू करा दिया। इस बीच वजीदापुर निवासी वितनेश के नौ वर्षीय पुत्र सुखरीत की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन उसका शव गांव ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया गया। सुखरीत प्राथमिक विद्यालय अजीतापुर में पढ़ता था। एसडीएम कलान सतीश चंद्रा, खंड विकास अधिकारी आरके सिंह बच्चे के चाचा अमरपाल से मिले। उन्होंने सांत्वना देते हुए बच्चों के टीकाकरण कराने पर जोर दिया।
बच्चों का टीकाकरण किया
वजीदापुर और आसपास के गांवों में डिप्थीरिया की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने टीम लगा दी है। इस दौरान करीब 150 घरों की जांच की गई। 20 बच्चों के टीका भी लगाया है।
विज्ञापन

लखनऊ से मंगाए इंजेक्शन, जांच को भेजा सैंपल
राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती डिप्थीरिया संभावित दो बच्चों की जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेज दिया गया। उनकी रिपोर्ट आने में 15 से 20 दिन का समय लगेगा। फिर भी बच्चों का इलाज सीएमएस डॉ. एयूपी सिन्हा की निगरानी में किया जा रहा है। उनके लिए लखनऊ से इंजेक्शन मंगाए गए हैं।
तीन बच्चों में एक की मौत हो गई है। अस्पताल में भर्ती बच्चों का इलाज पूरी सजगता से किया जा रहा। गांवों में स्वास्थ्य टीमें लगातार काम कर रही हैं। - डॉ. पीपी श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें