फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के निरीक्षण में स्कूल से नदारद मिले शिक्षक व विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्राथमिक विद्यालय खिरनीबाग (नवादा) का मंगलवार को डीएम उमेश प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया। विद्यालय के शिक्षक व विद्यार्थी गायब मिले। डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम उमेश प्रताप सिंह दोपहर बाद अपराह्न 01.40 बजे प्राथमिक विद्यालय खिरनीबाग (नवादा) पहुंचे। केवल तीन रसोइया मिलीं। विद्यालय में कोई शिक्षक व विद्यार्थी नहीं था। परिसर में गंदगी एवं अव्यवस्थाएं थीं। रसोइया ने बताया कि शिक्षामित्र प्रार्थना पत्र देकर विद्यालय से जा चुकी हैं। इस पर डीएम ने प्रार्थना पत्र की जांच करवाकर शिक्षामित्र के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। डीएम ने कहा कि छुट्टी के समय से पहले विद्यालय से अनुपस्थित रहना गलत है। इसके बाद डीएम ने विद्यालय में कोविड-19 टीकाकरण के तहत प्री-कॉशन डोज वैक्सीनेशन कैंप का निरीक्षण भी किया। उन्होंने आसपास के क्षेत्र में वैक्सीनेशन कैंप का प्रचार करने के निर्देश दिए। एएनएम मृदुल कुमारी ने बताया कि मंगलवार को निरीक्षण के समय तक 17 टीके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें