फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वकील पर फिर से जानलेवा हमला

Sun, 22 Sep 2024 03:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
वकील पर हमलने के मामले में सीओ से वार्ता करते वकील। संवाद
विज्ञापन
खुटार। वकील पर फायरिंग और मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। इस पर आरोपियों ने शुक्रवार रात फिर से वकील पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में वकीलों ने घटना को लेकर जमकर नारेबाजी की। वकील की ओर से हत्या का प्रयास, लूट सहित आठ धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला रायटोला निवासी नीरज शर्मा ने बताया कि वह पुवायां में वकालत करते हैं। 22 अगस्त को उन पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी गई थी। उन्होंने मोहल्ले के ही अनीश शर्मा सहित अन्य लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी उन पर राजीनामे का दबाव बना रहे थे, जिसकी सूचना उन्होंने कई बार खुटार पुलिस को दी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।
20 सितंबर की रात वह टहल रहे थे। इस बीच अनीश शर्मा, अजय शर्मा, गुलशन शर्मा, मनोज शर्मा, मूल रूप से गांव गुरघिया और वर्तमान में खुटार के निवासी जितेंद्र मिश्रा ने धारदार हथियार और अवैध असलहे लेकर उनको घेर लिया। आरोपी गालीगलौज कर एक साथ प्रहार करने लगे, जिससे उनको गंभीर चोटें आईं। आरोपी उनको घसीटते हुए अनीश शर्मा के दरवाजे पर ले गए और बंधक बनाकर धमकी दी कि राजीनामा नहीं किया तो उसे और परिवार के लोगों को जान से मार देंगे। वह बेहोश होकर गिर पड़े।
विज्ञापन

आरोपी उनकी जेब से 15 सौ रुपये और मोबाइल निकाल ले गए। शनिवार को तहसील बार एसोसिएशन के तमाम वकील समाधान दिवस में पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों पर पहले ही कड़ी कार्रवाई करती तो फिर से घटना नहीं होती। सीओ पंकज पंत ने वकीलाें को समझाकर शांत किया और तहरीर लेकर खुटार पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ पंकज पंत ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें