फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: समयसीमा बीती, नहीं बन पाया नगर निगम का नया भवन

Mon, 07 Oct 2024 03:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग व जनपद के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप रविवार को ककरा स्थित निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय भवन का निरीक्षण करने पहुंचे। समय सीमा निकलने के बाद भी निर्माण कार्य का पूरा न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कार्यदायी संस्था को तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में न्यू सिटी ककरा में नगर निगम के नवीन भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। इसको अप्रैल 2024 तक पूरा करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए गए थे, लेकिन कार्य पूरा नहीं हो सका। अब दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा कराने का दावा निगम के अधिकारियों ने किया है। रविवार को प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप निमार्णाधीन नगर निगम कार्यालय भवन का निरीक्षण करने पहुंचे। तब नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने बताया कि अब तक भौतिक प्रगति 63 प्रतिशत हुई है। भूतल निर्माण कार्य पूरा हो गया है। वर्तमान में वायरिंग, फायर फाइटिंग, फाल्स सिलिंग एवं फिनिशिंग का कार्य चल रहा है।
प्रथम तल पर फर्श का 70 प्रतिशत काम हो चुका है। द्वितीय तल पर निर्माण चिनाई और तृतीय तल पर छत ढलाई का कार्य जारी है। चतुर्थ तल पर 25 प्रतिशत भाग में छत ढलाई का काम हो पाया है। फूड कोर्ट में छत ढलाई का कार्य पूरा कर फिनिशिंग की जा रही है। जिस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि कार्य की प्रगति काफी धीमी है।
विज्ञापन

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त से कहा कि भविष्य में बाढ़ आने की संभावना को ध्यान में रखकर धरातल पर अभिलेखों का रिकार्ड न रखा जाए। साथ ही उन्होंने बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए योजना तैयार करने की बात कही। इस मौके पर एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, डीडीओ पवन कुमार सिंह, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें