शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के परीक्षा शुल्क जमा करने और ऑनलाइन आवेदन की तिथियों में बदलाव किया है।
डीआईओएस ने बताया कि संस्था के प्रधानानाचार्य छात्र-छात्राओं से प्राप्त परीक्षा शुल्क को एकमुश्त चालान के माध्यम से एक सितंबर तक कोषागार में जमा कर सकेंगे। कोषागार में जमा परीक्षा शुल्क की सूचना और छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण परिषद की वेबसाइट पर पांच सितंबर की रात 12 बजे तक ऑनलाइन अपलोड किए जा सकेंगे। संवाद