फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 घंटे तक सीएचसी पर पड़ा रहा ग्रामीण का शव

Wed, 31 Aug 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी कामकाज में तैनात लोगों द्वारा मानवीय संवेदनाओं को तार-तार करने की ताजा घटना तिलहर में सामने आई है। यहां एक ग्रामीण का शव 17 घंटे तक सीएचसी में पड़ा रहा लेकिन मेमो जारी होने पर भी पुलिस की ओर से पंचनामा के लिए कोई पहल नहीं हुई। बात उच्चाधिकारियों तक पहुंची तो बुधवार को पुलिस हरकत में आई। 
विज्ञापन

मंगलवार को ग्राम बौरी थाना मदनापुर निवासी कुछ ग्रामीण मजदूरी करने के लिये हरियाणा जाने को एक टेंपो पर सवार होकर निकले। टेंपो चालक को नसीहत देने के बावजूद चालक ने वाहन इतनी तेजी से दौड़ाया कि हाईवे पर ग्राम रजपुरी के निकट टेंपों दुर्घटना ग्रस्त हो गया। इस दौरान टेंपों में सवार भगवानदास (25), मंगलदास (20), राधेश्याम (18), गजराम (21) और वीरपाल (35) वर्ष घायल हो गये। सरकारी एंबुलेंस 108 द्वारा घायलों को सीएचसी तिलहर लाया गया। उसमें से मंगलदास को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तिलहर कोतवाली पुलिस को सीएचसी से मेमो भेजकर मंगलवार को शाम लगभग पांच बजे ही पीएम व पंचनामा के लिये सूचित कर दिया। मृतक के पिता जगतपाल ने बताया कि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद कोतवाली पुलिस ने एक न सुनी और कहा जहां दुर्घटना हुई है वहीं की पुलिस पोस्टमार्टम कराएगी। उधर, मदनापुर पुलिस ने मामले को तिलहर पुलिस पर थोपते हुये पल्ला झाड़ लिया जबकि मदनापुर पुलिस द्वारा टेंपो चालक व टेंपो को अपनी अभिरक्षा में लिया गया था और उसे घटना की पूरी जानकारी थी। बुधवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे तक जब पुलिस विभाग का कोई भी कर्मी सीएचसी नहीं पहुंचा और मृतक की लाश भीषण गर्मी के कारण सड़ने की स्थिति में आ गई तो कुछ स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नवागत जिलाधिकारी राम गणेश, एसडीएम तिलहर उद्भव त्रिपाठी के अलावा आईजी व  डीआईजी को दी तब कहीं जाकर लगभग दस बजे मदनापुर पुलिस ने तिलहर पहुंचकर शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें