गड्ढे में फंस गया था शव
रात होने पर उसकी तलाश बंद करनी पड़ी। फुजैल का शव पैंटून पुल के समीप ही बने एक गहरे गड्ढे में था। शनिवार सुबह शव की तलाश में गोताखोरों द्वारा जाल डाला गया। कुछ ही देर में शव जाल में फंस गया।
शव मिलने के बाद मौके पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घरवालों ने बताया कि फुजैल ने इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी और वह आगे की पढ़ाई के लिए फर्रुखाबाद के कॉलेज में एडमिशन कराने की तैयारी में था।