तान्या आर्य महिला डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उसके माता-पिता सोमवार शाम को एक कार्यक्रम में गए थे। रात करीब 8:30 बजे जब वे लौटे तो उन्हें घर का दरवाजा खुला मिला। तान्या का शव रस्सी के सहारे सीलिंग फैन से लटका था। आरोप के आधार पर पुलिस ने युवक के पिता को हिरासत में ले लिया है।