फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोडवेज बस अड्डे के पास नाले में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के रोडवेज बस अड्डे के पास नाले में युवक का शव पड़ा मिला है। उसकी पहचान चौक कोतवाली के मोहल्ला काजी टोला निवासी 28 वर्षीय राज वर्मा के रूप में हुई है। मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
विज्ञापन

सुबह नाले में शव पड़ा देखकर लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसका शव निकाला गया। वह पैंट और बनियान पहने था। हाथ में घड़ी बंधी थी। मृतक की पहचान राज वर्मा के रूप में हुई। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि राज मंगलवार की शाम को घर से निकला था। उनके परिजन कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें