फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फार्म हाउस में बनी हौद में मिला युवक का शव

Mon, 03 Jun 2024 04:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चमकनी करबला निवासी रामवीर सिंह के बेटे अनुज सिंह (30) का शव एक डॉक्टर के फार्म हाउस पर बनी हौद में उतराता मिला। परिजनों ने साथियों पर संदेह जताया है। सदर बाजार पुलिस ने घटना की सत्यता जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।
विज्ञापन


शहर के एक डॉक्टर का फार्म हाउस अनुज के घर से कुछ दूरी पर स्थित है। वहां अनुज गाय और भैंस का दूध निकालने का काम करीब चार साल से कर रहा था। रविवार शाम करीब चार बजे वह घर से निकला था। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजन तलाशते हुए पहुंचे तो उसका शव पानी से भरी हौद में मिला।

बहनोई अमरवीर ने साथ के कुछ लोगों पर संदेह व्यक्त किया। चर्चा है कि वोटिंग को लेकर साथियों से विवाद हुआ था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसकी मौत से पत्नी अर्चना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सदर इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में साथियों के जाने के बाद भी वह काफी देर तक अनुज नहाता दिख रहा है। शराब के नशे में होने के चलते डूबने से उसकी मौत होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें