फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अहमदाबाद जाने से पहले सड़क किनारे मिला शव

Sun, 10 Dec 2023 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव चंदोखा निवासी 40 वर्षीय महेश सक्सेना का घर से 50 मीटर दूर संदिग्ध हालात में शव मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक क्षेत्र का एक ठेकेदार दो माह पहले महेश और उनके बेटे अवधेश को मजदूरी कराने के लिए अहमदाबाद ले गया था। चार दिन पहले महेश अपने परिवार को अहमदाबाद ले जाने के लिए गांव आए थे। आरोप है कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे ठेकेदार उनके घर आया और गाली-गलौज करने लगा। महेश ने बताया कि वह अपने परिजनों को लेकर शनिवार को अहमदाबाद लौट जाएगा। ठेकेदार ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। टीम उसे अपने साथ ले गई। बाद में उसे छोड़ दिया। बताते हैं कि दोपहर तीन बजे महेश घर से निकले और शाम करीब सात बजे उनका शव घर से 50 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे पड़ा मिला। पति की मौत से पत्नी उमावती का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें