फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: 24 घंटे से लापता किशोर का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला, गले पर मिली प्लास्टिक डोरी

Thu, 28 Nov 2024 08:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर

सार

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए तिलहर-निगोही मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के तिलहर स्थित गांव जनयुरी निवासी हीरालाल वर्मा के 13 वर्षीय पुत्र विवेक का शव गांव के बाहर पेट्रोल पंप के पास गन्ने के खेत में औंधे मुंह पड़ा मिला। गले में प्लास्टिक की पतली डोरी बंधी थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगाकर हंगामा किया। डेढ़ घंटे के बाद एसपी देहात के समझाने पर लोग शांत हुए।

विज्ञापन

गांव के जूनियर हाईस्कूल में कक्षा आठ का छात्र विवेक बुधवार दोपहर घर में खाना खाकर खेलने निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। काफी तलाश करने के बाद भी सुराग नहीं लगने पर हीरालाल की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। बृहस्पतिवार को अपराह्न करीब एक बजे गांव के राजेंद्र ने गन्ने के खेत में विवेक का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने मृतक के बड़े भाई पंकज को सूचना दी। इसके बाद परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन

सूचना पर सीओ अमित चौरसिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और उच्चाधिकारियों से फोन पर बातचीत की। इस बीच एसपी ग्रामीण मनोज अवस्थी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए तिलहर-निगोही मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा चलता रहा। साढ़े चार बजे एसपी देहात और पूर्व विधायक रोशन लाल के बीच हुई वार्ता के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें