फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस की दोबारा जांच में बमरौली गांव की गोशाला के निकले मृत पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। बमरौली गांव में बुधवार को गोशाला के बाहर मिले गोवंश के कंकाल गोशाला के ही थे। शुक्रवार को मौके पर दोबारा हुई पुलिस जांच से यह तथ्य सामने आया।
विज्ञापन

मृत पशुओं के कंकाल मिलने पर अधिकारियों ने पहले कहा कि गोशाला में पशुओं की संख्या पूरी है। सूचना पाकर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे गोरक्षक दल के अभिषेक सिंह की सूचना पर पुलिस के साथ गए खंड विकास अधिकारी इंद्र कुमार शुक्ला ने जेसीबी से गड्ढा कराकर मृत पशुओं के कंकाल दफन करा दिए।
साथ ही बीडीओ ने जांच कराकर ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दोबारा वहां जाकर जांच की तो पता चला कि गोशाला के ही कुछ पशुओं की मौत हुई थी और उन्हें सूखी नदी के किनारे फेंक दिया गया था। इस बारे मे पुलिस ने गोशाला में गोपालकों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह के अनुसार गाेशाला के कुछ पशुओं की मृत्यु होने पर उन्हें ग्रामीणों ने फेंक दिया था। खंड विकास अधिकारी के अनुसार मामले की जांच अभी जारी है और जांच के बाद दोषी पाए गए लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें