फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर अचानक ब्रेक लेने से कंटेनर से टकराई डीसीएम, चालक की मौत

Thu, 12 Feb 2026 11:46 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर कंटेनर चालक ने अचानक ब्रेक लगाए तो पीछे से डीसीएम उससे टकरा गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त डीसीएम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर थाना तिलहर क्षेत्र में पावर हाउस के पास हादसा हो गया। कंटेनर के अचानक ब्रेक लेने पर पीछे चल रही डीसीएम उससे टकरा गई। हादसे में रामपुर के थाना शाहबाद क्षेत्र के गांव मीरापुर निवासी 25 वर्षीय डीसीएम चालक मनोज की मौत हो गई।

विज्ञापन

 
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से केबिन में फंसे चालक को किसी तरह बाहर निकाला। उनके पास मिली आईडी के आधार पर पुलिस ने डीसीएम चालक के परिजनों को सूचना भिजवाई। वहीं, हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। एक लेन पर जाम जाम लग गया। 

पुलिस ने हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाकर यातायात सुचारु  कराया। जाम करीब एक घंटे लगा रहा। डीसीएम चालक रामपुर से रिफाइंड तेल लेकर शाहजहांपुर की ओर आ रहा था। सीओ तिलहर ज्योति यादव ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें