फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दया सिंह चुनी गईं काकोरी इंटर कॉलेज की अध्यक्ष

Mon, 05 May 2025 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जलालााबद में अध्यक्ष चुने जाने पर दया सिंह को माला पहनाकर स्वागत करती समिति की सदस्य। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
जलालाबाद। नगर के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के लिए दया सिंह को अध्यक्ष व पंकज सक्सेना सहित 12 सदस्यों को निर्विरोध चुना गया। कॉलेज की चुनावी प्रक्रिया को कराने के लिए डीआईओएस ने प्रशासनिक योजना के तहत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कपेड़ कटका के शिक्षक ओमप्रकाश प्रजापति को विभागीय पर्यवेक्षक के रूप में भेजा था। उनकी देखरेख में हुई चुनावी प्रक्रिया में मंजीत को उपप्रबंधक, अर्मेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, पीयूष गुप्ता को कोषाध्यक्ष के अलावा आजाद बाबू, मनोज कुमार, अरुण सिंह, रामसागर शर्मा, राकेश यादव, नितिन वर्मा व पुष्पा सदस्य चुने गए। कालेज परिसर में चुनावी प्रक्रिया के दौरान श्याम बाबू सिंह, भूपेंद्र सिंह भन्नू, ब्रह्मकुमार दीक्षित, प्रदीप मिश्रा, राकेश सिंह बहुगुणा, राहुल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें