फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ऑटो में व्यापारी की जेब काटकर 20 हजार रुपये उड़ाए

Mon, 05 May 2025 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कलान में कटी जेब को दिखाते प्रेम सिंह। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ऑटो पर बैठकर कलान जा रहे फर्रुखाबाद के मऊ दरवाजा थानांतर्गत मोहल्ला सैनिक नगर निवासी व्यापारी प्रेम सिंह यादव की रास्ते में किसी ने जेब काटकर 20 हजार रुपये निकाल लिए। उन्हाेंने कलान थाने में तहरीर दी। बताया कि कलान में मकरंद सिंह इंटर कॉलेज के पास उनकी बारदाना की दुकान है। शनिवार शाम वह फर्रुखाबाद से ऑटो में बैठकर कलान जा रहे थे। मिर्जापुर क्षेत्र के जरियनपुर तिराहे के पास एक युवक ऑटो में उनके पास बैठ गया। कुछ दूर आगे मावा मंडी के पास युवक ऑटो से उतरकर वहां पहले से बाइक लिए खड़े एक अन्य युवक के साथ चला गया। बाद में उन्होंने अपनी पैंट की जेब देखी, जो कटी मिली और उसमें रखी नकदी नदारद थी। पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें