फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 और 12 को वजन दिवस, पांच वर्ष तक के बच्चों का होगा वजन

Mon, 05 Dec 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के निर्देश के क्रम में 10 और 12 दिसंबर को वजन दिवस अभियान के रूप में मनाया जाएगा। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन होगा। सूबे के मुख्य सचिव ने सोमवार दोपहर वीडियोकांफ्रेंसिंग पर शाहजहांपुर समेत सभी जिलों के डीएम की बैठक लेते हुए इस संबंधी जरूरी निर्देश दिए। दोनों दिवसों पर अपने जिले में कुल 2609 केंद्रों पर कुल चार लाख 15 हजार 831 बच्चों का वजन होगा। इस काम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, एएनएम, आशा एवं नोडल अधिकारी आदि की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। मीडिया को डीएम राम गणेश ने बताया कि प्रथम चरण में 10 दिसंबर को नगरीय परियोजना के 304  आंगनबाड़ी केंद्रों सहित बाल विकास परियोजना भावलखेड़ा, कांट, ददरौल, मदनापुर, जलालाबाद, मिर्जापुर और कलान के कुल 1216 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का वजन होगा। कार्यक्र्तम प्रात: नौ बजे से शुरू होगा। दूसरे चरण में 12 दिसंबर को बाल विकास परियोजना तिलहर, निगोही, खुदागंज, जैतीपुर, पुवायां, खुटार, सिंधौली और बंडा के कुल 1393 आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन होगा। प्रथम चरण में 99 अधिकारियों को सेक्टर प्रभारी के रूप में नामित कर ड्यूटी लगाई गई है। द्वितीय चरण में 101 सेक्टर प्रभारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ग्राम सभा पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर दी गई है। सेक्टर प्रभारी के साथ मुख्य सेविका एवं एएनएम की ड्यूटी लगाई गई है। डीएम ने कहा कि सभी नियुक्त नोडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते हुये शतप्रतिशत बच्चों का वजन करायेगें। बच्चों का वजन लेते समय यह ध्यान रखने को कहा कि सर्दी का मौसम होने के कारण बच्चों को अधिक कपड़े पहनाये जाते हैं जिससे बच्चे का वजन सही होने में कठिनाई हो सकती है। वजन लेते समय इसका विशेष ध्यान रखा जाये ताकि किसी बच्चे का गलत वजन न हो। यदि कोई आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका अनुपस्थित पाई गई तो उनकी मानदेय और संविदा तत्काल समाप्त कर दी जायेगी। इस दौरान सीडीओ टीके शिबु, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजया श्री, सीएमओ डॉ. कमल कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व सर्वेश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र पांडेय आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें