फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू ने खाया जहर तो तालाब में कूदी सास

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। सोमवार को नगर के एक मोहल्ले में बहू ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिवारीजन बहू को लेकर निजी अस्पताल ले गए तो घर में मौजूद सास ने पड़ोस में ही तालाब में कूदकर जान देने की कोशिश की। मोहल्ले के लोगों ने उन्हें तालाब से निकालकर निजी अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

सोमवार को नगर के एक मोहल्ले में सास और बहू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शोर होने पर आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को शांत करने का प्रयास किया। इस दौरान बहू ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। लोगों ने जानकारी परिजनों को दी तो वे मौके पर पहुंचे। बहू को निजी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद सास घर से निकली और पास में ही एक तालाब में कूद गई। आसपास के कई लोग भी तालाब में घुस गए और बमुश्किल सास को बाहर निकाला। वह बेहोश हो चुकी थी। लोगों ने उन्हें होश में लाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिलने पर उन्हें भी निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें