फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: टी-20 क्रिकेट लीग के पूल-ए के मैचों की तिथियां घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डॉ.गौर हरि सिंघानिया टी-20 क्रिकेट लीग में होने वाले मैचों की तिथियों को घोषित कर दिया गया है। पूल-ए के मैच अक्तूबर में होंगे। इसमें मंडल के चार जिलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। शाहजहांपुर में दो और बरेली में एक मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन


पूल-ए के कोऑर्डिनेटर मनोज यादव ने बताया कि पांच अक्तूबर को शाहजहांपुर और पीलीभीत के मध्य पहला मैच जीएफ कॉलेज के मैदान पर खेला जाएगा। इसी मैदान पर 12 अक्तूबर को शाहजहांपुर का दूसरा मुकाबला लखीमपुर से होगा।
26 अक्तूबर को शाहजहांपुर और बरेली का मुकाबला बरेली में होगा। इसमें जीतने वाली दो टीमें प्री-क्वार्टर फाइनल में दम दिखाएंगी। यादव ने बताया कि मैचों में तीन खिलाड़ी 35 वर्ष और शेष 40 वर्ष से ऊपर के खेलेंगे।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, बनारस, गाजियाबाद समेत प्रदेश की 32 टीमें प्रतिभाग करेंगी। टूर्नामेंट को कराने के लिए क्रिकेट प्रेमी मयूर खन्ना जीएफ कॉलेज में टर्फ विकेट का निर्माण करा रहे हैं। गत वर्ष टूर्नामेंट में शाहजहांपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। बनारस की टीम से उसे हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें