फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पोर्टल पर नहीं यूनिफॉर्म की डीबीटी की धनराशि का डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के खाते में यूनिफाॅर्म के लिए धनराशि डीबीटी कर दी गई है, लेकिन पोर्टल पर नहीं दिख रही है। ऐसे में स्पष्ट नहीं है कि कितने बच्चों को लाभ मिला है। खातों में गड़बड़ी और आधारकार्ड के फेर में काफी बच्चों को धनराशि नहीं मिलने का शिक्षकों को अंदेशा है।
विज्ञापन

नए सत्र में शिक्षा विभाग के काफी प्रयास के बाद दो लाख 70 हजार नामांकन हो सकें हैं। प्रवेश कराने के लिए शिक्षकों से लेकर बीएसए तक ने गांवों में जाकर जागरूकता अभियान चलाया। गत दिनों शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों के शिलान्यास के साथ ही दो जोड़ी यूनिफॉर्म की धनराशि डीबीटी कर खातों में भेजी गई थी।
लेकिन, लाभ प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या शिक्षा विभाग को प्राप्त नहीं हो सकी है। विभाग के पोर्टल पर डाटा ही नहीं दिख रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, आधार कार्ड और खातों में गड़बड़ी के कारण काफी बच्चाें के खातों में धनराशि नहीं आई है। दूसरी ओर शिक्षा विभाग ने डाटा को लेकर उच्च अधिकारियों से पत्राचार किया है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक सतीश कनौजिया ने बताया कि नए प्रवेश पाने वाले छात्र-छात्राओं के सत्यापित आधार कार्ड भी भेज दिए गए थे। पोर्टल पर डाटा दिखने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें