फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गाड़ियों पर लगे डैशकैम कैमरों से रखी जाएगी पैनी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होली पर छोटे-बड़े लाट साहब के जुलूस के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों की गाड़ियों पर लगाए गए डैशकैम कैमरों से हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। गाड़ी के डैशबोर्ड या पीछे की विंडशील्ड पर लगा यह कैमरा सड़क पर होने वाली हर हरकत को रिकॉर्ड करेगा। इससे हुड़दंगी को आसानी से पहचाना जा सकेगा। वहीं, संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

जनपद में होली पर 18 जुलूस निकलते हैं। कोतवाली और कांट से चार-चार, सदर बाजार थाना क्षेत्र से तीन, थाना आरसी मिशन, रोजा, पुवायां, तिलहर, कटरा, खुदागंज व मिर्जापुर क्षेत्र से एक-एक जुलूस निकाला जाता है। इन सभी जगहों से निकलने वाले जुलूस की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
बड़े और छोटे लाट साहब के जुलूस मार्ग पर करीब तीन सौ अधिक कैमरे लगाए गए हैं। हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए छतों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही जुलूस के साथ भी सादे कपड़ों में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहेगा। जिनकी खुराफातियों पर नजर रहेगी। गलियों में भी पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


पुराने घटनास्थलों पर भी लगाया गया पुलिस बल
होली पर पुरानी घटनाओं का फीडबैक लेते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूर्व में हुए घटनास्थलों पर भी पुलिस बल लगाया गया है। विवाद करने वालों को पाबंद कर दिया गया है। पुलिस ने रेडकार्ड देकर चेतावनी दे दी है, कि अगर कोई खुराफात की तो बख्शा नहीं जाएगा।

गाड़ियों पर लगाए गए डैशकैम कैमरों से लोगों पर नजर रखी जाएगी। जुलूस के साथ सादे कपड़ों में भी पुलिस तैनात रहेगी। साथ ही छतों पर भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

- राजेश द्विवेदी, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें