कांट में कमलनैनपुर जाने वाले मार्ग पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें।संवाद
कांट। नगर के कमलनयनपुर रोड पर स्ट्रीट लाइटें खराब होने से रात के समय अंधेरा छाया रहता है। व्यस्त मार्ग पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों ने कई बार जिम्मेदारों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इस मार्ग पर रात के समय भी छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर सुरक्षित आवागमन के लिए स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं, लेकिन इनके खराब होने के बाद समय से मरम्मत नहीं कराई जा रही है। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नूरजहां ने बताया कि सभी खराब स्ट्रीट लाइटों को जल्द ही ठीक कराया जाएगा। संवाद