फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर सड़कें और टूटी नालियां बनीं इंदिरानगर की पहचान

विज्ञापन
इंदिरानगर कॉलोनी में ऋषि आश्रम को जाने वाली जर्जर सड़क - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खिरनीबाग मोहल्ले की इंदिरानगर कॉलोनी को शहर की अच्छी कॉलोनियों में गिना जाता है। कॉलोनी में प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद और सपा सरकार में मंत्री रहे स्व. राममूर्ति सिंह वर्मा का आवास हैं। इसके अलावा तमाम डॉक्टर, अधिवक्ता, सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं के अधिकारी व कर्मचारी कॉलोनी में रहते हैं। इसके बावजूद कॉलोनी में सफाई, पेयजल, बिजली, सड़क से संबंधित कई समस्याएं हैं।
विज्ञापन

कॉलोनी में सड़कों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। ऋषि आश्रम को जाने वाली सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है और नाली कई जगह पर टूट गई हैं। तो पूर्व मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा के आवास से सिटी पब्लिक स्कूल वाली गली तथा उसके आसपास की गलियों में भी कुछ यही स्थिति है। नालियां टूटने से नाली का पानी गली सड़क पर आता है। सफाई कर्मचारियों के रोजाना न आने की वजह से कूड़ा नहीं उठता है। मुख्य मार्ग से लेकर कॉलोनी के भीतर बिजली के खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइट में कई खराब पड़ी हैं। सूरज ढलते ही अंधेरा छा जाता है, जिसकी वजह से लूट, छिनैती होने की आशंका बनी रहती है।
बाबा साहब पेट्रोल पंप के पास से कॉलोनी में आने वाली सड़क पर ही हमारा मकान है। उसके कोने में ही लोग कूड़ा डालते हैं। जोकि रोजाना नहीं उठता है। इसकी वजह से परेशानी होती है। कूड़ा रोजाना उठना चाहिए। - गिरीश मिश्रा
विज्ञापन

कॉलोनी में बहुत पुरानी रेलवे लाइन पड़ी है, जो कि निष्प्रयोज्य हो चुकी है। उसी के किनारे कूड़ा पड़ने और झाड़ियां खड़ी होने से मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। घर के बाहर बैठना भी मुश्किल हो जाता है, सफाई कराई जाए। - रीतेश अवस्थी
पूर्व मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा के घर से पीछे तीसरी गली में नाली टूटी होने वजह से गंदा पानी सड़क पर आ जाता है। इसके आलवा रोजाना कूड़ा नहीं उठता है। सड़कों की स्थिति भी खराब है। पुरानी सड़कें जर्जर हो चुकी हैं, मरम्मत हो। - अक्षय तिवारी
रेलवे क्रॉसिंग से ऋषि आश्रम की ओर जाने वाली सड़क को बने दो दशक बीत चुके हैं। इतनी पुरानी सड़क अब उधड़ चुकी है, इसके अलावा नाली भी क्षतिग्रस्त हो गई है। चौड़ीकरण की नहीं इस सड़क को बनाने की जरूरत थी। - कवीश
जहां पर स्ट्रीट लाइट की जरूरत है, वहां लगी नहीं है। जहां पर लगी हैं, वह जलती ही नहीं हैं। मुख्य सड़क से लेकर कॉलोनी के अंदर तक कई स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। सभी को चेक करवाकर बदलवाया जाए। - कामरान
अभी पूरी कॉलोनी में पाइप लाइन नहीं पड़ी है, लेकिन वॉटर टैक्स जमा करने के लिए बिल सभी के घरों में भेजे जाते हैं। जब पेयजल आपूर्ति ही नहीं हो रही, तो फिर वाटर टैक्स जमा करने का बिल नगर निगम भी नहीं आना चाहिए। - गौरव सिंह

इंदिरानगर में पूर्व मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा के आवास के पीछे तीन नंबर गली में क्षतिग्रस्त ना?- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

इंदिरानगर में झाडू न लगने से सड़क पर फैली गंदगी- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें