फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादपुर में डाका, दंपति को बंधक बनाकर पीटा

Thu, 19 Feb 2015 12:26 AM IST
मुरादपुर (खुटार)
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार रात डकैतों ने गांव मुरादपुर में रहने वाले अशफाक के घर धावा बोलकर ढाई हजार रुपये सहित 20 हजार रुपये से अधिक का सामान लूट लिया। विरोध करने पर दंपति की पिटाई भी की गई।
विज्ञापन

अशफाक की पत्नी रादिया ने बताया कि मंगलवार रात करीब 12 बजे पांच बदमाश घर में घुस आए। डकैतों ने उसके पति को बांधकर डाल दिया और उस पर तमंचा तानकर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर उसे पिटाई कर घायल कर दिया और बंधक बने पति को भी पीटा। बदमाश बक्से में रखे ढाई हजार रुपये, जेवर, कपड़े आदि लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद उसने पति को खोला और शोर मचाया। इस पर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। डकैत गांव गुरघिया भी पहुंचे, लेकिन जाग होने के कारण यहां कोई वारदात नहीं हो सकी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। बुधवार को सीओ उमेश शर्मा ने भी मौका मुआयना किया। बुधवार को डकैती की तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। डकैती की घटना से गांव के लोगों में दहशत है। कार्यवाहक एसओ राजकुमार सरोज ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

बीस दिन में पड़ी दूसरी डकैती, लोगों में भय
खुटार। गांव मुरादपुर में बीस दिन में दूसरी बार डकैती की घटना से लोगों में दहशत है। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज नहीं करने से लोग खासे आक्रोशित हैं। लोगों का कहना है कि सही धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई हो तो घटनाओं पर काबू पाया जा सकता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 30 जनवरी की रात डकैतों ने गांव मुरादपुर के रामप्रसाद, असलम आदि के यहां डकैती की घटना को अंजाम दिया था, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इसी रात गांव दिलापापुर के भगवान सिंह के यहां डकैती के दौरान ग्रहस्वामी को गोली मारकर गंभीर घायल कर दिया गया था। पुलिस अभी तक घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर पुलिस की लचर कार्यशैली को देखते हुए डकैतों ने मुरादपुर में फिर से घटना को अंजाम दे डाला है। गांव के लोगों का कहना है कि गांव के चौराहे पर बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा है। बैंक पर पुलिस गश्त रहती है, लेकिन पुलिसकर्मी दूसरे गांव में जाकर आराम करते हैं। इस कारण डकैत मुरादपुर आकर घटनाओं को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें