फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मोंथा चक्रवात का असर, वर्षा के साथ तेज हवा के आसार

विज्ञापन
शाहजहांपुर में शुक्रवार को आसमान में छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मोंथा चक्रवात का असर मौसम पर दिख रहा है। शुक्रवार को भी दिनभर बादल छाए रहे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वायुदाब 25 मिलीबार गिर गया है। इससे अगले 24 घंटे में तेज हवा के साथ हल्की से भारी बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

चार दिन से जिले में बादल छाए हुए हैं। बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी भी होती रही है। इससे तापमान में गिरावट आई और सर्दी का असर बढ़ा है। यह मोंथा चक्रवात का असर बताया जा रहा है। दो दिन तक बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब 25 मिलीबार गिरा है। तापमान में भी गिरावट हुई है। आर्द्रता 81 प्रतिशत है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। अगले 24 घंटे में तेज हवा के साथ हल्की से भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे तापमान में भी गिरावट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें