फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सड़क हादसे में साइकिल सवार श्रमिक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
खुटार में घायल विकास को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
ईंट भट्ठे से घर जाते समय हुआ हादसा, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
विज्ञापन

खुटार। सोमवार देर शाम ईट भट्टे से मजदूरी कर घर वापस लौट रहे श्रमिक की साइकिल में किसी वाहन की टक्कर लग जाने से मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

गांव कुइयां निवासी 40 वर्षीय काशीराम एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। गांव का विकास भी इसी भट्ठे पर काम करता है। सोमवार शाम काम समाप्त होने के बाद दोनों लोग साइकिल से घर जा रहे थे। खुटार पूरनपुर मार्ग पर गांव ढकना लहिया मोड़ के पास उनकी साइकिल में अज्ञात वाहन की टक्कर लग गई। हादसे में काशीराम की मौके पर ही मौत हो गई। विकास गंभीर घायल हो गए। जानकारी पाकर काशीराम और विकास के परिजन भी सीएचसी पहुंचे। काशीराम की पत्नी कि सात वर्ष पहले ही बीमारी के चलते मौत हो गई थी। काशीराम की मौत से पुत्र शिवम, अतुल, कपिल, छोटू और पुत्री अनामिका का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें