फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: साइबर ठगों ने दो खातों से उड़ाया 3.52 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही कस्बा निवासी शिवम वर्मा ने थाने पर दी गई तहरीर में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह घासीराम के साथ साइबर ठगी का समाचार पढ़ने के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा जाकर खाता चेक किया। पता चला कि उसके खाते से तीन लाख 38 हजार रुपया पांच बार में निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक से शिकायत की तो स्टेटमेंट निकाला गया। दो अगस्त को उसके खाते में एक रुपया डाला, फिर सात अगस्त को 50-50 हजार रुपये दो बार में निकाले गए, फिर आठ अगस्त को दो बार में एक लाख रुपये निकाले और नौ अगस्त को 38 हजार रुपये। इसके बाद एचडीएफसी बैंक का खाता चेक किया तो उसमें से भी 14 हजार रुपया निकाल लिए गए।
शिवम ने बताया कि दो अगस्त को मोबाइल का सिम अचानक बंद हो गया था। जिस पर ध्यान नहीं दिया। कोई मेसेज नहीं आया। शिवम ने बताया कि उसके दोनों खातों से तीन लाख 52 हजार रुपया निकल गया है। पुलिस ने जब ट्रांजेक्शन नंबर पर कॉल की तो उसकी लोकेशन कोलकाता निकली है। दूसरी ओर पांच माह पूर्व ग्राम दुर्जनपुर के एक व्यक्ति के 25 हजार रुपये निकल गए थे। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। साइबर सेल की टीम भी लगी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें