फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: चाय विक्रेता के खाते से साइबर ठग ने उड़ाए 98 हजार, एनीडेस्क डाउनलोड करा साजिश को दिया अंजाम

Tue, 20 Sep 2022 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खलीलगर्बी निवासी चाय विक्रेता सैफ के खाते से साइबर अपराधियों ने 98 हजार रुपये उड़ा दिए। 17 जून को लखनऊ से मुंबई जाने के लिए रेल टिकट बुक कर रहे थे तभी उनके अकाउंट से 495 रुपये कट गए। बातों में फंसाकर मोबाइल में रुपये वापसी के नाम पर एनीडेस्क डाउनलोड करा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खलीलगर्बी निवासी चाय विक्रेता सैफ के खाते से साइबर अपराधियों ने 98 हजार रुपये उड़ा दिए। रेल टिकट बुक करने के दौरान रुपये कटने के बाद गूगल से हेल्पलाइन नंबर लेकर फोन कर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो महीने के बाद केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मतलूब हसन खां के पुत्र सैफ चाय बेचते थे। उनका चाय का ठेला हटा दिया गया था। करीब दस साल मेहनत कर कुछ जमा-पूंजी एकत्र की थी। 17 जून को लखनऊ से मुंबई जाने के लिए रेल टिकट बुक कर रहे थे तभी उनके अकाउंट से 495 रुपये कट गए। उन्होंने गूगल पर जाकर हेल्पलाइन नंबर प्राप्त कर फोन कर दिया। उनका नंबर एक नए नंबर पर फारवर्ड हुआ। 27 जुलाई को उनके पास दोबारा फोन आया।

बातों में फंसाकर मोबाइल में रुपये वापसी के नाम पर एनीडेस्क डाउनलोड करा दिया। एप के माध्यम से उनके खाते से 98, 921 रुपये की धनराशि कट गई। खाते से रुपये गायब होने के बाद सैफ ने नंबर पर कॉल की तो उसने जल्द ही रुपये वापस आने का आश्वासन दिया। पीड़ित ने साइबर क्राइम दफ्तर से लेकर थाने तक तहरीर देकर गुहार लगाई। उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर आने के बाद केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें