फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वैन पलटी, बाल-बाल बचे बच्चे

सार

बच्चों को लेकर स्कूल जा रही वैन सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अनियंत्रित होकर कटरा-बिल्हौर स्टेट हाईवे किनारे पलट गई।आरोप लगाया कि नौसिखिये से गाड़ी चलवाने की वजह से ऐसा हुआ।संबंधित विद्यालय के प्रबंधक ओमेंद्र सिंह यादव ने बताया कि वैन पलटने की उन्हें सूचना मिली है लेकिन वैन उनके स्कूल की नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्हागंज (शाहजहांपुर)। बच्चों को लेकर स्कूल जा रही वैन सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अनियंत्रित होकर कटरा-बिल्हौर स्टेट हाईवे किनारे पलट गई। पांच बच्चों के अंदर फंसने की सूचना पर ग्रामीण भागकर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि बच्चों को चोट नहीं आई। वैन सीधी करने के बाद ड्राइवर चला गया।
विज्ञापन

अल्हागंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत केवलरामपुर के मजरा सिद्धन की मड़ैया के निवासी बदले का बेटा जीतू, पड़ोसी सुमन के बच्चे अमित, स्वाति और गांव राजकिराया के दो बच्चों को लेकर वैन आरएन पब्लिक जूनियर हाईस्कूल जा रही थी। अभिभावकों ने बताया कि ड्राइवर किसी दूसरे व्यक्ति से गाड़ी चलवा रहा था। चालक नौसिखिया होने के कारण वैन अनियंत्रित हो गई। वैन पलटी तो बच्चे अंदर ही फंस गए। आसपास के ग्रामीणों ने वैन सीधी करके बच्चों को निकाल लिया। किसी ने बच्चों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी। घरवाले मौके पर पहुंचे और बच्चों को लेकर घर चले गए। आरोप लगाया कि नौसिखिये से गाड़ी चलवाने की वजह से ऐसा हुआ। संबंधित विद्यालय के प्रबंधक ओमेंद्र सिंह यादव ने बताया कि वैन पलटने की उन्हें सूचना मिली है लेकिन वैन उनके स्कूल की नहीं है। बच्चे जरूर उनके स्कूल में पढ़ते हैं। अल्हागंज थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि अगर तहरीर आई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें