फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सोने-चांदी पर कम हो कस्टम ड्यूटी, जीएसटी में मिले राहत

विज्ञापन
हिमांशु वर्मा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सोने-चांदी के भाव में तेजी के चलते बाजार में सन्नाटा पसरा है। महंगाई के कारण आम ग्राहक सराफा बाजार की ओर रुख नहीं कर रहे हैं। जिनके घरों में शादियां हैं, वे भी केवल जरूरत के हिसाब से हल्के जेवरों को खरीद रहे हैं। ऐसे में सराफा व्यापारी काफी परेशान हैं। सराफा व्यापारियों में आम बजट में कस्टम ड्यूटी और जीएसटी को कम होने की आस है। उनका कहना है कि वित्त मंत्री सराफा व्यापारियों का दर्द समझकर राहत जरूर देंगी।
विज्ञापन


कस्टम ड्यूटी में रियायत दी जाए
सोने-चांदी के भाव तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे जेवर बनवाना आम आदमी की पहुंच से दूर हो रहा है। ऐसे में सोने पर कस्टम ड्यूटी पर तीन से पांच प्रतिशत रियायत दी जाए, जिससे भाव में कमी आ सके।
- पंकज वर्मा
-
आमजन को दी जाए राहत
सोने-चांदी के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इम्पोर्ट ड्यूटी को कम कर आमजन को थोड़ा राहत दी जाए, जिससे छोटे तबके का व्यक्ति भी सोना खरीद सके। इसके अलावा जीएसटी में छूट भी मिल जाए तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

- हिमांशु वर्मा

आयात ड्यूटी कम की जाए
दाम बढ़ने के चलते ग्राहकों को दिक्कत आ रही है। खरीदारी भी कम हुई है। आयात ड्यूटी कम की जाए और व्यापारी को जीएसटी में राहत मिले तो ग्राहक फिर से सोने-चांदी की तरफ आकर्षित हो जाएगा।
-अभिषेक सेठ

भाव स्थिर करने को उठाया जाए कदम
सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव के चलते बाजार पूरी तरह से ठप है। खरीदार आ नहीं रहे हैं। भाव को स्थिर करना बहुत जरूरी है। उम्मीद है कि आम बजट से पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

- तिलक राज भोला

हिमांशु वर्मा

हिमांशु वर्मा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें