फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से टेंट व्यवसायी के बेटे की मौत

Fri, 08 Jul 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला महमंद हद्दफ में बुधवार की रात एक शादी समारोह निपटने के बाद टेंट व्यवसायी संतोष राठौर का 19 वर्षीय बेटा आशू लोहे की सीढ़ी पर चढ़कर सीलिंग के परदे उतार रहा था, तभी अचानक लोहे के पाइप में करंट आ गया। जिसकी चपेट में आकर आशु की मौके पर ही मौत हो गई। संतोष राठौर के पड़ोस में रहने वाले पेंटर की बेटी शाम को शहर के मोहल्ला बहादुरपुरा से बारात आई  थी। खाने का कार्यक्रम छोटा ककरा के पास एक प्लाट में था। बारात का खाना निपटने के बाद संतोष का बेटा आशू, लेबरों के साथ सीलिंग के परदे उतार रहा था। जैसे ही उसने सीढ़ी पर चढ़कर सीलिंग में लगे लोहे के पाइप को छुआ। उसमें अचानक करंट आ गया। आशु को बिजली से चिपके देखकर लाइट मिस्त्री वीरू ने प्लास से सप्लाई के तार काट दिए। आशु तुरंत सीढ़ी से नीचे आ गिरा। खबर लगते ही संतोष परिवार वालों के साथ मौके पर पहुंच गए। आशु को आनन-फानन में एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशु की मौत खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। पड़ोस में हो रही शादी को निपटाकर रात में बारात को विदा कर दिया गया। मृतक दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। बेटे की मौत से संतोष और उनकी पत्नी अनीता का रो-रोककर बुरा हाल है। टेंट के काम में आशु अपने पिता का कंधे से कंधा मिलाकर हाथ बंटाता था। आशु की मौत से परिवार में मातम छा गया है। परिवार वालों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें