फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्नौत नदी में डूबकर किशोर की मौत

Fri, 08 Jul 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खन्नौत नदी में डूबकर किशोर की मौत मौसेरे भाई की शादी में शामिल होने आया था किशोर अमर उजाला ब्यूरो रौसरकोठी/ शाहजहांपुर। थाना आरसी मिशन क्षेत्र में गांव रौसरकोठी के पास बृहस्पतिवार को नदी में नहाने गए 13 वर्षीय किशोर की डूबकर मौत हो गई। गोताखोरों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला। गांव रौसरकोठी निवासी नरेश चंद्र त्रिवेदी के बेटे शिवम की बृहस्पतिवार को बारात जानी थी। शिवम के हरदोई के शाहबाद में रहने वाले मौसा सतीश शुक्ला परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने आए थे। दिन में करीब 11 बजे उनका 13 वर्षीय बेटा सचिन शुक्ला बच्चों के साथ गांव से करीब दो मीटर दूर गुजर रही खन्नौत नदी में नहाने गया था। नदी में नहाते समय अचानक सचिन गहरे पानी में चले जानेसे डूबने लगा। उसे डूबते देख साथ में नहा रहे बच्चों ने दौड़कर गांवों वालों को सूचना दी। खबर लगते ही मौके पर ग्रामीणों और परिवार वालों की भीड़ लग गई। गांव के तीन-चार गोताखोरों को नदी में उतार दिया गया। करीब डेढ़ बजे सचिन का शव नदी में मिल गया, जिसे देखकर शादी के घर में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए शव दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें