फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायंस की शाम रही कलाकारों के नाम

Tue, 16 Dec 2014 12:54 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विकलांगजनों के सहायतार्थ लायंस क्लब श्रेष्ठ का कार्यक्रम ‘एक शाम लायंस के नाम’ में नृत्य और गीतों की धूम रही। इस मौके पर बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

गांधी भवन में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ फन स्कूल के बच्चों ने मां शारदे की वंदना और स्वागत गीत पर नृत्य कर किया। इसके पश्चात गायन प्रतियोगिता हुई, जिसमें 35 कलाकारों ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में सर्वाधिक 92 कलाकारों ने प्रतिभाग कर निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। नृत्य में 40 छात्र-छात्राओं ने मंच पर थिरककर दर्शकों की तालियां बटोरीं।
संयोजक डॉ. अनुराग अग्रवाल, संस्थाध्यक्ष डॉ. नमिता सिंह और सगीर अहमद के संयुक्त संचालन में हुए कार्यक्रम का उद्घाटन शिखर सेठ, अशोक अग्रवाल, सिद्धार्थ रस्तोगी, प्रदीप राठौर, अनुज अग्रवाल, माधव खन्ना ने दीप जलाकर किया। निर्णायक मंडल में डॉ. प्रतिभा सक्सेना, पंकज भार्गव, शिखा शुक्ला, संजीव सेठ, डॉ. कविता भटनागर, डॉ. टीना अग्रवाल आदि शामिल रहीं। व्यवस्था में डॉ. अमित सिंह, डॉ. रजत अग्रवाल, डॉ. गौरव कौशल, सोनल मेहरोत्रा, सुनील मेहरोत्रा, साहिल इकबाल, संजय कपूर, रंजू सहगल आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें