अनुभूति नाट्य मंच का 21वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के कलाकारों ने केक काटकर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
देवी प्रसाद बालिका जूनियर हाई स्कूल में हुए समारोह में निर्देशक मनोज मंजुल ने अभी तक के सफर की उपलब्धियों को सभी के सम्मुख रखा। वरिष्ठ रंगकर्मी प्रमोद प्रमिल ने स्व. विमल कुमार सेवा संस्थान के बैनर तले हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया और संस्था के 21 वर्ष पूरे होने पर सभी को बधाई दी। जगदीश रस्तोगी ने संस्था से जुडे़ संस्मरण सुनाकर और शिद्दत से काम करने की प्रेरणा दी। इससे पूर्व कलाकारों ने केक काटकर महिषासुर वध, राधाकृष्ण का होली नृत्य, बरसाने का छप्पन भोग आदि की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर तालियां बटोरीं।
इससे पूर्व कवि अजय गुप्त ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रिंस खन्ना, अतीक अहमद, हेमा खन्ना, सोनी राजवंशी, सुमित, रामेंद्र मिश्रा, पारस, नईम, विवेक टिकैत आदि मौजूद रहे।