फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में ‘स्वांग मल्टीनेशनल’ को मिला चौथा स्थान

Sun, 04 Jan 2015 12:43 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विमर्श थिएटर ग्रुप ने डेहरी डालमिया नगर बिहार में आयोजित अखिल भारतीय हिंदी लघु नाट्य प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल कर जनपद का गौरव बढ़ाया है। इसके अलावा कलाकारों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत पुरस्कार भी प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

बीएनए से प्रशिक्षित कप्तान सिंह कर्णधार के निर्देशन में टीम ने अलखनंदन कृत नाटक ‘स्वांग मल्टीनेशनल’ नामक नाटक का मंचन किया था, जिसमें प्रशांत कुमार गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, मो. तसदीक को सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार, वरुण सिंह को सर्वश्रेष्ठ वस्त्र सज्जा का पुरस्कार मिला। नाटक को चौथा स्थान मिला है। नाटक में प्रशांत गुप्ता, आदित्य कुमार, वरुण सिंह, अमित सिंह, रचना सिंह, अश्वनी सिंह, रोहित वर्मा, शैलेंद्र यादव, पुष्पेंद्र यादव, अभय सिंह, तसदीक, रजत सिंह ने अभिनय किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें