फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप फायर की मस्ती में डूबे कलाकार

Thu, 18 Dec 2014 11:27 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ यात्री निवास में बुधवार की रात अजब-गजब नजारा देखने को मिला। एकबार देखने से तो लगा कि लोहड़ी मनाई जा रही है, लेकिन हकीकत कुछ और ही थी। कड़ाके की सर्दी में आग के इर्द-गिर्द नाचते-झूमते कलाकार कैंप फायर की मौज-मस्ती में डूबे थे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय नाट्य एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता में आए कलाकारों के लिए कैंप फायर की व्यवस्था की गई थी। इसके लिए बाकायदा यात्री निवास परिसर में डीजे की व्यवस्था की गई। संचालन का दायित्व संभाला आयोजन समिति से जुड़े युवा संकल्प अग्निहोत्री ने। अपने अलग अंदाज में माहौल को सजाते-संवारते संकल्प ने देश के कोने-कोने से आईं टीमों के कलाकारों से मॉडलिंग भी कराई और नृत्य भी। मौज-मस्ती का यह सिलसिला आधी रात के बाद तक यूं चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें