फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। देवशयनी एकादशी से चातुर्मास आरंभ हो जाएंगे। इसके कारण चार महीने तक शादी, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक काम नहीं किए जा सकेंगे। हालांकि इन दिनों में खरीदारी, लेन-देन, निवेश, नौकरी और बिजनेस जैसे नए कामों की शुरुआत के लिए शुभ मुहूर्त रहेंगे।
विज्ञापन

पं. सुरेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि सनातन धर्म में चातुर्मास का बड़ा महत्व है। इसे वर्षा काल भी कहते हैं। धार्मिक मान्यता है कि भगवान विष्णु देवशयनी एकादशी पर आराम के लिए चले जाते हैं। इसके साथ ही समस्त मांगलिक और शुभ कार्य थम जाते हैं। मांगलिक कार्य कार्तिक मास की देवोत्थान एकादशी से फिर से शुरू होते हैं। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के एकादशी 14 नवंबर को देव उत्थान एकादशी से पुन: शुभ लग्न के दिन शुरू हो जाएंगे।
बताया कि चातुर्मास में आषाढ़ के 15 दिन, सावन, भादों, अश्विन और कार्तिक मास के 15 दिन रहते हैं। सावन में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। जो अपने भक्त की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। पंडित सुरेश चंद्र के मुताबिक आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का प्रारंभ 19 जुलाई को रात 09 बजकर 59 मिनट से हो रहा है, जो अगले दिन 20 जुलाई को शाम 07 बजकर 17 मिनट तक है। ऐसे में उदया तिथि 20 जुलाई को प्राप्त हो रही है, तो देवशयनी एकादशी व्रत 20 जुलाई को ही रखा जाएगा।
विज्ञापन

चातुर्मास में मनेंगे बड़े त्योहार
चातुर्मास में भले ही मांगलिक कार्य न होते हों लेकिन सनातन धर्म के लगभग सभी बड़े त्योहार इसी अवधि में मनाए जाते हैं। भगवान शिव का प्रिय महीने सावन के अलावा भादों में गणेश उत्सव, पर्यूषण पर्व, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, अश्विन में शारदीय नवरात्र, दशहरा और कार्तिक में दीपावली का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है।
विज्ञापन

चातुर्मास के चार महीने
श्रावण: आषाढ़ महीने के शुक्लपक्ष की एकादशी से श्रावण शुक्ल एकादशी तक (20 जुलाई से 18 अगस्त)
भाद्रपद: श्रावण शुक्लपक्ष की एकादशी से भाद्रपद शुक्लपक्ष की एकादशी तक (18 अगस्त से 17 सितंबर)
आश्विन: भाद्रपद शुक्लपक्ष की एकादशी से आश्विन शुक्लपक्ष की एकादशी तक (17 सितंबर से 16 अक्तूबर)
कार्तिक: आश्विन शुक्लपक्ष की एकादशी से कार्तिक शुक्लपक्ष की एकादशी तक (16 अक्तूबर से 15 नवंबर)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें