फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरीतियों और पाखंड को छोड़कर वेद के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। खुदागंज क्षेत्र के गांव हसनापुर में तहसील आर्य सभा के मासिक सम्मेलन में वक्ताओं ने पाखंड, अंधविश्वास आदि कुरीतियों पर प्रहार किया। वेद के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का प्रारंभ यज्ञ के साथ हुआ। इस अवसर पर पुरोहित आचार्य राम अवतार शर्मा ने कहा कि प्रभु निराकार है उसका मुख्य नाम ओम हैै।
विज्ञापन

सुनीत बाबू आर्य ने लोगों से वेद मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए पाखंड, अंधविश्वास, सामाजिक कुरीतियों पर विश्वास न करने पर विस्तार से बताया। कार्यक्रम के संयोजक आचार्य रामवीर देव आर्य ने श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपनाने पर बल दिया।
इस दौरान मनेश कुमार, सत्येंद्र सिंह आर्य, भगवान देव आर्य धनुर्धर, ब्रह्मचारी बृजमोहन आर्य एवं ब्रह्मचारी ओम देव आर्य ने भी विचार रखे। सत्येंद्र सिंह, वेद प्रकाश आर्य, रमेश पाल आर्य, ओम प्रकाश आर्य, कन्हैयालाल आर्य, श्याम मोहन आर्य, बृजमोहन आर्य, भगवान देव आर्य, राममोहन सिंह, जयवीर सिंह, रघुराज सिंह, ओम देव आर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें