फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णानगर मंदिर में भजनों पर भावविभोर हुए भक्त

विज्ञापन
कृष्णानगर मंदिर में में आयोजित संकीर्तन में नृत्य करती महिलाएं । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रविवार को कृष्णानगर मंदिर में कीर्तन का आयोजन किया गया। भजनों से देर तक श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते रहे।
विज्ञापन

सबसे पहले पं. अखिलेश शास्त्री द्वारा लड्डू गोपाल का पूजन अर्चन किया गया। इसके बाद पार्थ सचदेव के ‘मुझे आपने बुलाया, ये करम नहीं तो क्या है’, मनमोहन अरोरा ने ‘मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है’, अंकित सचदेव ने ‘मेरी लगी श्याम संग प्रीत, ये दुनिया क्या जाने’ गाया तो श्रद्धालु झूम उठे। अंत में नवीन सचदेव ने ‘ऐ कन्हैया तेरा जवाब नहीं, तुझसे बेहतर कोई जवाब नहीं’ सुनाया तो पूरा माहौल भक्ति के रंग में सराबोर हो गया। आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि कोरोना काल में कोविड नियमों का पालन करते हुए रोजाना सुबह 7:30 से 9 बजे तक व शनिवार व रविवार को प्रात: 7:30 से 10 बजे तक संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में उप प्रधान हरीश बजाज, महामंत्री कमलेश सचदेव, अनिल कक्कड़, बालकृष्ण सचदेव, देवेंद्र खुराना, जसवीर टंडन, विनोद सचदेव, जगदीश गोगिया, मनीष गोगिया, विवेक गुप्ता, शिवांश गुप्ता, आशाराम गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें