फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवान

विज्ञापन
शाहजहांपुर में गुरु गोविंद सिंह महाराज के जन्म दिवस पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में सजा गुरुग्र? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। त्याग और समर्पण की मिसाल गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। कचहरी के पीछे स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में विशेष दीवान सजाया गया। संगत ने मत्था टेका और सुख शांति की कामना की। इस दौरान डीएम व एसपी ने भी गुरुद्वारा पहुंचकर दीवान के सामने मत्था टेका। लंगर भी चला, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

श्री सुखमनी सेवा सोसायटी की ओर से सुबह सुखमनी साहिब के पाठ किए गए। इसके साथ ही मनोहर सिहोरा व राजू बग्गा की ओर से सोनू बग्गा की याद में रखवाए गए अखंड पाठ साहिब का समापन हुआ। नानकमत्ता साहिब से आए हरपेज सिंह, भूपेंद्र सिंह और उनके साथियों ने आरती एवं गुरवाणी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया गया। संस्थाध्यक्ष कमलेश कौर माटा ने एस बग्गा, अमन बग्गा और सुखवंत कौर को सिरोपा भेंट किया। इस बीच धार्मिक सचिव जगजीत सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह का अवतरण पटना साहिब में हुआ। उन्होंने जुल्म के विरुद्ध आवाज उठाई और खालसा पंथ का सृजन किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष जुझारू सिंह मोगा, महासचिव हरभजन सिंह दुआ, करतार सिंह, मनजीत सिंह, महेंद्र सिंह, जसपाल सिंह, जगमोहन सिंह, राजेंद्र कौर, गुरमीत सिंह, जसवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
पुवायां। गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर बुधवार को कई गुरुद्वारों में सबद-कीर्तन, लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरु महिमा का बखान किया गया।
पुवायां के गुरुद्वारा गुरुनानक बाग, खुटार के तिकुनियां गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम में गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला गया। खुटार में तिकुनियां गुरुद्वारे के सेवा प्रमुख बाबा किशन सिंह की अगुवाई में हुए कार्यक्रम में अखंड कीर्तनी जत्था लखीमपुर, भाई गुरनाम सिंह परवाना जत्था नानकमत्ता साहिब ने गुरु महिमा का बखान किया गया।
विज्ञापन

बंडा में निकाली गई कीर्तन यात्रा
गुरु गोविंद सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन यात्रा निकली गई। लोगों ने गुरु जी के दीवान पर मत्था टेककर पुण्य लाभ अर्जित किया।
नानकपुरी गुरुद्वारा से निकाली गई कीर्तन यात्रा पीलीभीत जनपद के कई गांवों से होते हुए वापस नानकपुरी पहुंची। जत्थेदार संत बाबा निर्मल सिंह भूरी वाले ने संगत को अमृत वाणी पाठ सुनाया। जत्थेदार गुरुप्रीत सिंह और ग्रंथी हरनेक सिंह ने भी गुरु महिमा का बखान किया।
नगर कीर्तन में दलजिंदर सिंह, बाबा भजन सिंह, निशान सिंह, हरप्रीत सिंह, जरनैल सिंह समेत क्षेत्र की सिख संगत का सहयोग रहा ।
गुरुद्वारा कुटिया साहिब की ओर से क्षय रोगियों को दी गई पौष्टिक सामग्री
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत गुरुद्वारा कुटिया साहिब की ओर से नवनीत कौर, राजेंद्र सिंह, जसकीरत सिंह, अखिलेश वर्मा, विनीत कुशवाहा ने पुवायां सीएचसी पर पहुंचकर 40 क्षय रोगियों को गोद लिया और उनको पौष्टिक सामग्री प्रदान की। इस मौके पर डॉ. सूर्यप्रकाश गंगवार, मोहित वर्मा, सुभाष खन्ना, अमित जौहर, रीता तोमर, ग्रिजेश गुप्ता, संजय कनौजिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें